Samsung One UI 7 release date
यह संभावना है कि One UI 7 अप्रैल 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में रोलआउट के बाद, सबसे पहले किन सैमसंग स्मार्टफोन्स को यह अपडेट मिलेगा, आइए जानते हैं। साथ ही, यह भी देखें कि इस नए अपडेट में कौन-कौन से नए फीचर्स जोड़े गए हैं।
One UI 7 release date and feture
यह अपडेट कैमरा में कई सुधार लाएगा, साथ ही कॉल ट्रांसक्रिप्शन जैसी नई सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी। हालांकि, यह अपडेट अभी तक आधिकारिक रूप से रोल आउट नहीं हुआ है, लेकिन लीक हुई टाइमलाइन से इसके संभावित लॉन्च की जानकारी मिल गई है।
आइए जानते हैं कि One UI 7 किन नए फीचर्स के साथ आएगा और कौन से सैमसंग डिवाइसेस इसके लिए योग्य होंगे!
One UI 7 रिलीज की संभावित टाइमलाइन

Samsung One ui 7 release date in india
Samsung One ui 7 beta update
हालांकि Samsung ने आधिकारिक तौर पर रिलीज की तारीखों की घोषणा नहीं की है, लेकिन लीक हुए शेड्यूल से पता चलता है कि अपडेट अप्रैल 2025 में शुरू हो जाएगा. आइये आपको लीक्स के आधार पर बताते हैं कि अलग-अलग Galaxy मॉडल के लिए कब इसे जारी किया जाएगा |
18 अप्रैल: Galaxy S24 सीरीज, Z Fold 6 और Z Flip 6.
25 अप्रैल: Galaxy S23 सीरीज, Z Fold 5, Z Flip 5 और Galaxy A54.
16 मई: Galaxy S23 FE, S22 सीरीज, Z Fold 4, Z Flip 4 और A34.
23 मई: Galaxy S21 सीरीज, Z Fold 3, Z Flip 3, A53 और A33.
अन्य Galaxy A, M, F और Tab सीरीज डिवाइस को संभवतः 2025 की पहली छमाही में One UI 7 मिलेगा. हालांकि, ये तारीखें लीक पर आधारित हैं और Samsung इस शेड्यूल में देरी या बदलाव कर सकता है.
किन डिवाइसेज को मिलेगा One UI 7 का अपडेट

Samsung one ui 7 eligible devices
Samsung one ui 7.0 beta
सैमसंग ने अभी तक इसके लिए अपनी कोई ऑफिशियल लिस्ट नहीं जारी की है. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ये अपडेट सबसे पहले नीचे दिए गए डिवाइसेज को मिल सकते हैं.
गैलेक्सी एस सीरीज: S24, S23, S22, S21, और उनके प्लस, अल्ट्रा और FE मॉडल.
गैलेक्सी Z सीरीज: फोल्ड 6 और फ्लिप 6 से फोल्ड 3 और फ्लिप 3 तक फोल्ड और फ्लिप मॉडल.
गैलेक्सी टैब सीरीज: टैब S10, S9, S8 (प्लस, अल्ट्रा और FE मॉडल) और टैब A9 और टैब एक्टिव 5 जैसे कुछ बजट मॉडल.
गैलेक्सी A सीरीज: A73, A54, A34, A24, A15 और A05s.
गैलेक्सी M और F सीरीज: M55, M35, F54 और F15.
One UI 7 के आते ही क्या मिलेगा नया
1. डिजाइन और UI बेहतर होंगे
Samsung one ui 7.0 beta release
म्यूजिक, टाइमर और नेविगेश तक पहुंचने के लिए अब एक नया पिल शेप का UI लॉक स्क्रीन पर मिलेगा. ऐप आइकन भी अलग दिखेंगे. कैमरा भी बेहतर होगा और ज्यादा जूम कंट्रोल मिलेगा. फोन चार्जिंग के वक्त एक नया हरा एनिमेशन दिखेगा.
2. Samsung One ui 7 charging animation
Samsung One UI 7 में चार्जिंग एनिमेशन को नया रूप दिया गया है, जिससे उपयोगकर्ताओं को बेहतर अनुभव मिलेगा।
अनलॉक स्थिति: जब डिवाइस अनलॉक होती है, तो बैटरी आइकन हरा हो जाता है और “Charging” टेक्स्ट एक एनिमेशन के साथ दिखाई देता है, जो लगभग 2 सेकंड तक रहता है।
लॉक स्क्रीन: चार्जिंग के दौरान ग्रीन प्रोग्रेस बार दिखाई देता है, जो बैटरी प्रतिशत और चार्जिंग स्थिति दिखाता है। कुछ सेकंड बाद, अनुमानित चार्जिंग समय स्क्रीन पर नजर आता है।
यह नया चार्जिंग एनिमेशन उपयोगकर्ताओं को आकर्षक और इंटरएक्टिव अनुभव प्रदान करता है।
3. कस्टमाइजेशन अपग्रेड
Samsung one ui 7 beta program
इस अपडेट के बाद आप ऐप्स को वर्टिकल स्क्रॉल भी कर सकते हैं. लॉक स्क्रीन पर ज्यादा क्लॉक स्टाइल मिलेंगे, फॉन्ट का ऑप्शन और विजेट को कस्टमाइज किया जा सकेगा. फोन के टॉप में लेफ्ट साइड को स्वाइप करने पर नोटिफिकेशन और राइट साइड को स्वाइप करने पर क्विक सेटिंग मिलेंगी.
4. Samsung One UI 7 AI Features
नया अपडेट अपने साथ कई एआई फीचर लाएगा. जैसे कि राइटिंग एआई, जो टेक्स्ट एंहांसमेंट करेगा. इसमें कॉल ट्रांसक्रिप्शन की सुविधा भी मिल रही है. यूजर्स 20 अलग-अलग भाषाओं में इसका लाभ उठा सकेंगे. ऑडियो और ऑब्जेक्ट इरेजर भी मिल रहा है, जो गैरजरूरी साउंड और वस्तुओं को वीडियो से हटा देगा.