MPPSC Result 2025 Declared: MPPSC ने राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे सीधे इस लिंक mppsc.mp.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
MPPSC Result 2025 Declared: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यह रिजल्ट रिकॉर्ड 17 दिनों में जारी किया गया है. एमपीपीएससी प्रीलिम्स की यह परीक्षा 16 फरवरी 2025 को आयोजित की गई थी.

MPPSC Calender 2025
इसके अलावा, उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://mppsc.mp.gov.in/ पर जाकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। साथ ही, नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है। प्रीलिम्स परीक्षा के आधार पर कुल 3866 अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया गया है। आयोग ने 87/13 के फार्मूले के अनुसार रिजल्ट जारी किया है।
MPPSC PCS Result 2025 ऐसे करें चेक
- सबसे पहले MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- “MPPSC PCS Result 2025 प्रीलिम्स” वाले लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी भरें या सीधे PDF फाइल पर क्लिक करें।
- अपना रिजल्ट देखें और भविष्य के लिए सेव कर लें।
इस बार प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट दो चरणों में जारी किया गया, जिसमें दूसरी सूची में 826 उम्मीदवारों का नाम शामिल किया गया है.
भर्ती प्रक्रिया और रिजर्वेशन
MPPSC Result 2025 Declared
कुल 158 पदों के लिए यह भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी.
आरक्षित पदों का विवरण:
अनारक्षित (UR) – 38 पद
अनुसूचित जाति (SC) – 24 पद
अनुसूचित जनजाति (ST) – 48 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 65 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 13 पद
दिव्यांगजन (PWD) – 26 पद आरक्षित
मुख्य परीक्षा का आयोजन
MPPSC Result 2025 Declared
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 9 जून से 14 जून 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। आयोग जल्द ही परीक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। चयनित अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे मुख्य परीक्षा की तैयारी में लग जाएं और इससे संबंधित अपडेट पर नजर रखें।
MPPSC Form date 2025
इसके अलावा, MPPSC ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर 306 अभ्यर्थियों की सूची इंटरव्यू प्रक्रिया के लिए जारी की गई है। चयन प्रक्रिया 87/13 के फार्मूले पर आधारित रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 110 पदों को भरने के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी।
MPPSC Exam Calendar 2025
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने MPPSC परीक्षा कैलेंडर 2025 की अधिसूचना 16 दिसंबर 2025 को जारी की है, ताकि अभ्यर्थियों को आने वाली भर्ती परीक्षाओं की जानकारी मिल सके। यह अधिसूचना PDF उन उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जो विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
उम्मीदवार आसानी से MPPSC परीक्षा कैलेंडर 2025 की PDF को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं या नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके सीधे डाउनलोड कर सकते हैं।
MPPSC Exam Calendar 2025 PDF
Disclaimer :
यह रिजल्ट सिर्फ आपकी सुविधा के लिए दिया गया है। सही और आधिकारिक जानकारी के लिए कृपया MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
हम किसी भी तरह की गलती, देरी या रिजल्ट में बदलाव के लिए ज़िम्मेदार नहीं हैं। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि किसी भी महत्वपूर्ण फैसले से पहले आधिकारिक नोटिस और दस्तावेज़ अच्छी तरह से चेक कर लें।