Irfan Pathan Out from Commentary IPL 2025 : के शुरू होने से पहले ही दिग्गज तेज गेंदबाज इरफान पठान को लीग से बाहर कर दिया गया है. जानें क्या है इसका असली कारण?
Irfan Pathan Snubbed IPL 2025 Commentary Team:
IPL के 18वें सीजन के कमेंट्री पैनल की लिस्ट जारी होते ही हर कोई चौंक गया। इस सूची में कई जाने-माने नाम शामिल थे, लेकिन दिग्गज तेज गेंदबाज इरफ़ान पठान का नाम गायब था। हिंदी कमेंट्री पैनल में वे सारे कमेंटेटर्स मौजूद थे, जो हर साल नजर आते हैं, लेकिन इरफ़ान को आखिर क्यों बाहर कर दिया गया? माय खेल की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ भारतीय खिलाड़ियों पर की गई टिप्पणियों के चलते इरफ़ान को कमेंट्री पैनल से हटा दिया गया है।
इरफान पठान बाहर, ये है कारण!
Irfan Pathan Out from Commentary IPL 2025 : माय खेल वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, कई खिलाड़ियों ने शिकायत की थी कि इरफ़ान पठान जानबूझकर उनके खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणियां कर रहे हैं। यहां तक कि एक खिलाड़ी ने तो कथित तौर पर उनका नंबर भी ब्लॉक कर दिया था। कहा जा रहा है कि पिछले दो सालों से ऐसा हो रहा था, जिससे ऐसा लग रहा था कि इरफ़ान कुछ खिलाड़ियों के खिलाफ किसी तरह का निजी एजेंडा चला रहे हैं। यह बात उच्च अधिकारियों को पसंद नहीं आई, जिसके चलते यह सख्त फैसला लिया गया।
इरफ़ान पठान पहले क्रिकेटर नहीं हैं जिन्हें इस तरह कमेंट्री पैनल से बाहर किया गया हो। इससे पहले भी भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर और क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले के खिलाफ शिकायतें दर्ज करवाई जा चुकी हैं। साल 2020 में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले संजय मांजरेकर को BCCI की कमेंट्री टीम से हटा दिया गया था। वहीं, 2019 में सौरव गांगुली पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने के कारण हर्षा भोगले को भी सजा भुगतनी पड़ी थी।
इरफान पठान ने लॉन्च किया यूट्यूब चैनल

IPL 2025 की कमेंट्री टीम से बाहर किए जाने के बाद इरफ़ान पठान ने सोशल मीडिया के जरिए अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च करने की घोषणा की। उन्होंने अपने शो का नाम “सीधी बात विद इरफ़ान पठान” रखा है और फैंस से इसे ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करने की अपील की है। इस लेख को लिखे जाने तक उनके चैनल को 1,000 से ज्यादा लोग सब्सक्राइब कर चुके हैं।
पहले भी हो चुके हैं बड़े नाम बाहर
Irfan Pathan Out from Commentary IPL 2025 : इरफान पठान (Irfan Pathan) पहले ऐसे कमेंटेटर नहीं हैं, जिन्हें खिलाड़ियों की शिकायत के बाद कमेंट्री पैनल से बाहर किया गया हो। इससे पहले संजय मांजरेकर और हर्षा भोगले को भी इसी तरह हटाया जा चुका है।
आईपीएल 2025 कमेंटेटर की पूरी लिस्ट
- वर्ल्ड फीड (इंग्लिश) के कमेंटेटर:
- इस पैनल में भारत और दुनिया के कई मशहूर पूर्व क्रिकेटरों को शामिल किया गया है। इसमें सुनील गावस्कर, नवजोत सिंह सिद्धू, आकाश चोपड़ा, संजय मांजरेकर, माइकल क्लार्क, मैथ्यू हेडन, मार्क बाउचर, आरपी सिंह, शेन वॉटसन, संजय बांगर, वीरेंद्र सहवाग, वरुण एरॉन, प्रज्ञान ओझा, अजय जडेजा, हरभजन सिंह, शिखर धवन, अनिल कुंबले, सुरेश रैना, केन विलियमसन, एबी डिविलियर्स, रॉबिन उथप्पा, एरॉन फिंच, अंबाती रायुडू, मोहम्मद कैफ और पीयूष चावला को जगह दी गई है।
- वर्ल्ड फीड (इंग्लिश) के कमेंटेटर:
- वर्ल्ड फीड में रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर, मैथ्यू हेडन, दीप दासगुप्ता, शेन वॉटसन, माइकल क्लार्क, एरॉन फिंच, वरुण एरॉन, अंजुम चोपड़ा, डब्ल्यू वी रमन, मुरली कार्तिक, इयोन मोर्गन, ग्राहम स्वान, हर्षा भोगले, साइमन डूल, म्पूमेलेलो म्बांग्वा, निक नाइट, डैनी मॉरिसन, इयान बिशप, एलन विल्किंस, डैरेन गंगा, केटी मार्टिन और नताली जर्मनोस जैसे अनुभवी कमेंटेटर्स को शामिल किया गया है।
Disclaimer
Irfan Pathan Out from Commentary IPL 2025 : यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें शामिल समाचार, रिपोर्ट्स और विश्लेषण विभिन्न स्रोतों पर आधारित हैं। हम दी गई जानकारी की पूर्ण सत्यता की गारंटी नहीं देते हैं। IPL 2025 से संबंधित कोई भी आधिकारिक पुष्टि या अपडेट के लिए BCCI, IPL अथॉरिटी या संबंधित आधिकारिक संस्थाओं की आधिकारिक घोषणाओं को प्राथमिकता दें। इस लेख में किसी भी व्यक्ति, संगठन या संस्था की छवि को ठेस पहुंचाने का कोई उद्देश्य नहीं है। पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आधिकारिक स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करें।