BJP MP Tejasvi Surya marriage 05 March
तेजस्वी सूर्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रमुख युवा नेता और सांसद हैं, जो बेंगलुरु दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में, उन्होंने बेंगलुरु इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की है।
Tejasvi Surya Date of Birth : उनका जन्म 16 नवंबर 1990 को बेंगलुरु, कर्नाटक में हुआ था।
Tejasvi Surya BJP : राजनीतिक जीवन की शुरुआत में, तेजस्वी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सक्रिय सदस्य रहे और बाद में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कर्नाटक इकाई के महासचिव बने। 2019 के लोकसभा चुनाव में, उन्होंने बेंगलुरु दक्षिण सीट से चुनाव लड़ा और विजय प्राप्त की, जिससे वे संसद में सबसे कम उम्र के सांसदों में से एक बने। सितंबर 2020 में, उन्हें भाजयुमो का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
Tejasvi Surya Marriage
BJP MP Tejasvi Surya marriage 05 March
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने शादी कर ली है। उनका विवाह शास्त्रीय संगीत की कलाकार शिवश्री स्कंदप्रसाद से हुआ है। उन्होंने हिंदू रीति-रिवाजों और कन्नड़ परंपरा के अनुसार विवाह किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना, अमित मालवीय, प्रताप सिम्हा, बीवाई विजयेंद्र समेत कई नेता पहुंचे थे। कई नेताओं ने शादी समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। तस्वीरों में शिवश्री स्कंदप्रसाद पीले रंग की कांचीपुरम सिल्क साड़ी और गोल्ड जूलरी में नजर आती हैं। इसके अलावा तेजस्वी सूर्या ने सफेद और गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी हुई है। सफेद धोती और गोल्डन कलर की स्थानीय पगड़ी में वह बेहद सुंदर लग रहे हैं।
कुछ अन्य तस्वीरों में तेजस्वी सूर्या की दुल्हन बनीं शिवश्री स्कंदप्रसाद लाल रंग की साड़ी में भी दिखती हैं। तेजस्वी सूर्या दो बार के लोकसभा सांसद हैं। इसके अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। स्कंदप्रसाद भारतनाट्यम की डांसर हैं। उन्होंने बायोइंजीनियरिंग में बैचलर्स डिग्री ली है, लेकिन अपना पेश डांसिंग को बनाया। यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास से शिवश्री स्कंदप्रसाद ने भारतनाट्यम की भी डिग्री ली है। इंस्टाग्राम पर शिवश्री के 1.13 लाख फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा यूट्यूब पर 2 लाख फॉलोअर्स हैं। उन्हें मणिरत्नम की चर्चित फिल्म पोन्निन सेल्वम के एक गाने के लिए जाना जाता है। पीएम नरेंद्र मोदी भी उनकी सराहना कर चुके हैं।
Tejasvi Surya Twitter
With the blessings of Gurus, elders, and well wishers, married @ArtSivasri today as per vedic traditions.
— Tejasvi Surya (@Tejasvi_Surya) March 6, 2025
We seek your blessings and wishes as we start this journey together! pic.twitter.com/sguSVBRyJg
Tejasvi Surya marriage photo




Tejasvi Surya wife photo



